JalandharPoliticsPunjabTOP STORIESTOP VIDEOS

विधायक रमन अरोड़ा की निकाय मंत्री बलकार सिंह के साथ हुई विशेष बैठक ।

पंजाब बाणी 24 न्यूज

विधायक रमन अरोड़ा की निकाय मंत्री बलकार सिंह के साथ हुई विशेष बैठक ।

प्रचंड बहुमत के साथ बनेगा आम आदमी पार्टी का मेयर : विधायक रमन अरोड़ा

जालन्धर (सुशील शर्मा ) : जालंधर केंद्रीय हलके से विधायक रमन अरोड़ा ने स्थानीय निकाय मंत्री बलकार सिंह के साथ आज चंडीगढ़ में मुलाकात की। मंत्री बलकार सिंह और विधायक रमन अरोड़ा के साथ चली लंबी बैठक में आने वाले नगर निगम चुनाव को लेकर रणनीति पर विशेष तौर पर चर्चा हुई। विधायक रमन अरोड़ा ने कहा कि नगर निगम चुनाव में आम आदमी पार्टी प्रचंड बहुमत के साथ जीत हासिल करके मेयर बनाएगी ।

विधायक रमन अरोड़ा ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान लोगों की सुविधाओं के लिए दिनरात मेहनत कर रहे हैं, जिसका उदाहरण लोकसभा उपचुनाव में भारी मतों के साथ आम आदमी पार्टी उम्मीदवार को विजयी बनाया। विधायक रमन अरोड़ा ने कहा कि जालंधर नगर निगम चुनाव में आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार निकाय मंत्री बलकार सिंह के मार्गदर्शन में विजय प्राप्त करेंगे ।

विधायक रमन अरोड़ा ने आगे कहा कि आम आदमी पार्टी ही पंजाब को खुशहाल रख सकती है और जिसका कारण पंजाब सरकार ने अपने छोटे से कार्यकाल के दौरान पंजाब के लोगों के लिए ऐतिहासिक कार्य किए हैं, वहीं अब समय है नगर निगम में आम आदमी पार्टी का मेयर बने और जालंधर शहरवासियों के लिए बेहतरीन कार्य किए जा सकें।

जालंधर शहर को तरक्की, विकास और खुशहाली की राह पर लेकर जाने के लिए जालंधर नगर निगम के कार्यों को लोगों के लिए पारदर्शी बनाने के लिए जालंधर में आम आदमी पार्टी का मेयर बनना बहुत ही जरूरी है। विधायक रमन अरोड़ा ने आम आदमी पार्टी जालंधर के हर कार्यकर्ता को अभी से ही नगर निगम चुनाव के लिए जुट जाने की अपील की।

ज्ञात रहे कि जालंधर नगर निगम चुनाव में इस बार 85 वार्डों होंगे, जिसकी वार्डबंदी फाइनल हो गई है। जानकारी अनुसार नई वार्डबंदी की नोटिफिकेशन कल जारी हो रही है । नोटिफिकेशन के बाद हर वार्ड का नक्शा नगर निगम मुख्यालय में लगा दिया जाएगा और इसके बाद आपत्तियां भी दर्ज करवाई जा सकेंगी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *