News

अमेरिका में हर दिन पकड़े जा रहे हैं 1200 अप्रवासी, डिटेंशन सेंटर पूरी तरह से फुल

नई दिल्ली(परमजीत कौर):-अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के आदेशों के बाद अवैध प्रवासियों के खिलाफ धरपकड़ जारी है। हालत ऐसे हो गए हैं कि अप्रवासियों के कारण डिटेंशन सेंटर फुल हो चुके हैं और अब उन्हें जेलों में भरा जा रहा है। अमेरिकी मीडिया के मुताबिक अप्रवासियों के अब खतरनाक अपराधियों के साथ जेल में रखा जा रहा है।

इमिग्रेशन एंड कस्टम इंफोर्समेंट के डिटेंशन सेंटर में 41 हजार अप्रवासियों को रखने की क्षमता है। जो पूरी तरह से फुल हो चुकी है। इन सेंटरों में 2 हजार भारतीय भी हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक रोजना 1200 अप्रवासियों को पकड़ा जा रहा है।

अमेरिकी सिविल लिबर्टी यूनियन के मुताबिक जेलों में भयावह हालात हैं। अवैध प्रवासियों को वक्त पर खाना नहीं दिया जा रहा है। उनको बांटा जाने वाले खाना बासी और बदबूदार होता है। कड़ाके की ठंड में अवैध प्रवासियों को ठंडे फर्श पर सोना पड़ रहा है। जेल की सबसे बदहाल सेल में इन्हें भरा जा रहा है। दिन भर में सिर्फ आधे घंटे के लिए अवैध प्रवासियों को सेल से बाहर निकाला जाता है

Oplus_131072

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *