हरियाणा में I.N.D.I गठबंधन टूटा , सीएम मान बोले- सभी सीटों पर AAP अकेली चुनाव लडेगी, केजरीवाल हरियाणा से ही
चंडीगढ़(सुशील शर्मा):-चंडीगढ़ में आम आदमी पार्टी ने हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर अहम प्रेस कॉनफ्रेंस की। वहीं इस दौरान पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि हरियाणा में आप अपने दम पर सभी सीटों पर चुनाव लडेंगी। जिससे अब हरियाणा में इंडिया गठबंधन टूटता दिख रहा है। हम दिल्ली पंजाब में सरकार चला रहे है और अब हरियाणा में भी लोग बदलाव चाहते है। सभी पार्टियों ने हरियाणा को लूटा है।

सीएम मान ने कहा कि गुजरात में हमारे 5 MLA है, 3 हमारे दिल्ली से है और 2 गोवा से। चंडीगढ़ और सिंगोली में भी मेयर हमारा है। उन्होंने कहा कि बड़ी बात यह है कि केजरीवाल साहब हरियाणा से संबंध रखते हैं। इस हरियाणा की लॉन्चिंग का पहला दिन है। उन्होंने कहा कि बदलेंगे हरियाणा का हाल और अब लाएंगे केजरीवाल
इस दौरान सीएम मान ने कहा कि पंजाब और हरियाणा का कल्चर काफी मिलता है। कुछ लोगों को दिल्ली के काम पता हैं। पंजाब और हरियाणा में रिश्तेदारियां भी हैं। रिश्तेदारी भी ऐसी है कि मेहनत उनको करनी पड़ेगी। हम खुश हैं कि हमारी पार्टी चुनाव लड़ेगी।
जालंधर का जिक्र करते हुए कहा कि यहां से बड़े मार्जिन 60 फीसदी वोटों से जीत हासिल हुई हैं। लोकसभा में तीन सीटें जीती हैं। इनमें संगरूर जीता। होशियारपुर सीट बीजेपी से छीनी व श्री आनंदपुर साहिब नई सीट है। तीनों नेता अच्छे प्रवक्ता हैं। उन्होंने पहले चरण में अपनी पहचान बना ली है। सीएम ने कहा कि जहां भी ड्यूटी लगेगी, वहां पर टीम बनाकर लड़ेंगे।
आप के महासचिव संदीप पाठक ने कहा कि हरियाणा में हम हर सीट पर चुनाव लड़ेंगे। हम हरियाणा में अकेले सरकार बनाने के लिए चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि जनता बदलाव चाहती है। हमारा फर्ज है जनता की उम्मीदों को पूरा करें। हमारी पार्टी सर्वे में नहीं आती है, जबकि सीधे सरकार बनाती है।
बता दें कि अभी हाल में हरियाणा में AAP और कांग्रेस ने इंडिया गठबंधन के तहत लोकसभा चुनाव लड़ा था। 9 सीटों पर कांग्रेस ने उम्मीदवार उतारे थे, जबकि एक सीट कुरुक्षेत्र पर AAP का उम्मीदवार मैदान में था। AAP की तरफ से सुशील कुमार गुप्ता कैंडिडेट थे। जिन्हें भाजपा के नवीन जिंदल से हार का सामना करना पड़ा था।