News

पंजाबी सिंगर गुरमन मान के खिलाफ FIR , गाने कॉन्वों में शनि देव महाराज को लेकर कहे अपशब्द

लुधियाना ( परमजीत कौर):- लुधियाना में पंजाबी सिंगर गुरमम मान के खिलाफ अपने गानों में धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के आरोप में एफआईआर दर्ज हुई है। पुलिस ने 295-A के तहत एफआईआर दर्ज की है। गाने कॉन्वो में भगवान शनि देव महाराज पर गलत टिप्पणी करने पर कई हिंदू संगठनों में रोष था। वह गुरमन मान पर केस दर्ज करने की मांग कर रहे थे। सिंगर के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।

बता दें कि जालंधर में भी सिंगर के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग की गई है। जानकारी मुताबिक नूरवाला रोड निवासी पंडित दीपक शर्मा ने पुलिस को बताया कि वह श्री शनि मंदिर में बतौर पुजारी सेवा निभा रहे है। 30 दिसंबर शाम 6.30 बजे वह अपने मोबाइल पर यू-ट्यूब से भजन सुन रहे थे। अचानक चक्लो-रक्ख्लो ऐल्बम का गीत कोनवो चल पड़ा।

गीत के बोल कित्थो कुंडली चो मिलू तैनू सोनीए मैं शनि पक्का डब्ब च रखा गाया गया। श्री शनि देव जी हिन्दू धर्म के देवता है। उनकी शान के खिलाफ सिंगर ने गाया है।

पुलिस ने मामला किया दर्ज

शनि महाराज पर गलत टिप्पणी करके गायक ने धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाई है। दीपक शर्मा अनुसार गायक गुरमन मान खिलाफ थाना दरेसी की पुलिस ने एक्शन लेते हुए मामला दर्ज किया है। इस मामले की जांच सब इंस्पेक्टर हरपाल सिंह कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *