जालंधर AGI फ्लैट्स से इंडस्ट्रलिस्ट ने कूद कर दी जान पुलिस जांच में जुटी
जालन्धर (सुशील शर्मा) जालंधर के AGI फ्लैट्स में एक शहर के मशहूर इंडस्ट्रलिस्ट ने छत से कूद कर आत्महत्या कर ली है। SHO भरत मसीह ने बताया की मृतक का नाम रितेश कोहली है और उसकी वाइफ का नाम सुरुचि और उसके दो बच्चे हैं।
डिप्रेशन हो सकती है आत्महत्या की वजह
फिलहाल अभी आत्महत्या करने का कारण पता नहीं चला। मामले की जांच की जा रही है। सूत्रों से पता चला है कि मृतक रितेश कोहली शराब पीने का आदी था और कुछ समय से डिप्रेशन में चल रहा था।
कारोबार गिरने की वजह से था परेशान
आत्महत्या क्यों की। इसकी वजह कारोबार में कुछ गिरावट थी। लेकिन इस तथ्य की पुष्टि फिलहाल भी किसी ने नहीं की। पुलिस कहा कि जांच के बाद ही पूरी जानकारी दी जाएगी
