जालंधर के कालोनाइजर के खिलाफ FIR दर्ज, अवैध कालोनी काटकर सरकार को लगाया करोड़ों का चूना, अगर आपने भी इसकी अवैध कालोनी में खरीदा है प्लाट, तो हो जाए सावधान
जालंधर (सुशील शर्मा) लंबे समय से जालंधर में नगर निगम द्वारा अवैध कॉलोनी पर कार्रवाई की जा रही है। इसी को देखते पुलिस ने भी कार्रवाई करनी शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक सिटी पुलिस ने अवैध तौर पर बनाई गई कॉलोनी को लेकर कॉलोनी मालिकों पर शिकंजा कसा है।
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक 66 फीट रोड पर फोहलडिवाल गांव में 488 एकड़ जमीन पर अवैध तौर पर स्थापित “LIFE STYLE HOMES” कालोनी मालिकों पर सिटी सदर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने कालोनी मालिकों के खिलाफ FIR दर्ज कर दी है।
